पूर्व सैनिक को दिल्ली के संगठन ने दिया समर्थन
बागपत। कलक्ट्रेट में सेवानिवृत्त सैनिक सुभाष चंद कश्यप का पांचवें दिन भी धरना जारी है। रविवार को दिल्ली से राष्ट्रीय कश्यप युवा मंच के सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना पर बैठे सेवानिवृत्त सैनिक सुभाष चंद कश्यप पर अपना समर्थन किया। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा समाज की बेटी की हत्या कर दी, आज तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और न ही मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। समाज के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक से इसकी मांग की जाएगी। इस मौके पर प्रमोद कश्यप, रामजी लाल कात्याल, रामदास कश्यप, सूरज कश्यप, राजवीर कश्यप, सतबीर आदि रहे।