फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत की बढ़ी दरों के विरोध में आप करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ी विद्युत दरों को लेकर आप करेगी आंदोलन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बढ़ी विद्युत दरों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी बढ़ी दरे वापस नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक ओमवीर सिंह ने कहा कि सत्ता में आने के महज आठ माह के अंदर और निकाय चुनाव के तुरंत बाद सरकार ने बिजली की दरों में वृद्धि की है। जिससे सभी वर्ग के लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को 360 के बजाए 600 रुपये प्रतिमाह देना होगा। सरकार ने फैक्ट्रियों के मालिकों को छूट दी और आम आदमी पर बोझा डाल दिया। वीरेंद्र आर्य, पूर्व सभासद राकेश, राजू सैनी, कालूराम, प्रेम सिंह, सुनील, महेंद्र, धर्मवीर सिंह, निसार अहमद, नसीम, जमील अहमद, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें