फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसाई समाज ने किया भूमाफिया के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसाई समाज का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। ऑल इंडिया ईसाई महासभा उप्र की ओर से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रॉबिन नाथ गोलू ने बताया कि सिविल लाइन स्थित डीएस बंगलों निकट आईजी आवास के सामने चर्च की जमीन पर कुछ भूमाफिया द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस जमीन पर मैथोडिस्ट चर्च इंडिया 124 वर्ष से काबिज है। यहां चर्च, गर्ल्स कॉलेज, स्कूल सहित गर्ल्स छात्रावास स्थित है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चर्च की जमीनों को भूमाफिया से मुक्त कराया जाए और चर्चोँ, अस्पतालों, स्कूलों, कब्रिस्तानों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया। ऐलीजाबेथ चंद्रा, मनोज जॉर्ज, प्रवीण कुमार जोशी, आईजक जोन, अभिनव जैकब, प्रशांत वर्मा, ब्रदर ललित स्टीफन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें