बेटे से भीख मंगवाना चाहता है पिता
बागपत। शहर के केजीपुरा निवासी इशहाक उर्फ कलवा ने एसपी जय प्रकाश को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि उसका पुत्र अपने बेटे को जबरन ले जाना चाहता है। आरोप लगाया कि उसके साथ भेज दिया तो वह उससे भीख मंगवाएगा। पहले भी यह इस तरह की हरकत कर चुका है। एसपी से आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।