चित्रकला में रुखसार प्रथम रही
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों के लिए वातावरण सृजन कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डीआईओएस पीके मिश्रा और सीओ दिलीप सिंह रहे। विभिन्न विद्यालयों के 20 विद्यालयों के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला में रूखसार प्रथम, अंकुर द्वितीय और आशीष तृतीय रही। लेखन में शबनम प्रथम, अमर द्वितीय और जुबैर तृतीय रही। गायन में प्रियंका प्रथम, शबनम द्वितीय और पारुल तृतीय रही। लेखन में दीपक प्रथम, जुबैर द्वितीय और प्रियंका तृतीय रही। विजेता बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, प्रशांत जैन, प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. ज्ञांती सिंह, वंदना, राजेश कुमार, आशू, हेमलता व्यास मौजूद रहे।