फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीजीएस में तरंग अनावरण का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की पांचवीं शाखा मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यासपुरी में बुधवार को प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। तरंग अनावरण के नाम से वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडेंट शैलेंद्र कुमार 108 आरएएफ एवं रिचा शर्मा ने किया। स्कूल चेयरमैन ताराचंद शास्त्री, प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री रहे। प्राचार्या बेला चड्ढा ने अतिथियों का स्वागत किया। पहली कक्षा के बच्चों ने स्वागत गीत गाया। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभिन्न राज्यों की वाइल्ड लाइफ का मंचन किया। नाटिका के जरिए भारतीय संस्कृति विविधता व एकता को दिखाया। बच्चों ने कश्मीरी नृत्य, घूमर, भांगड़ा, बंगाली नृत्य व भरत नाट्यम किया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार ने बच्चों को आरएएफ के बारे में बताया। जगनदीप कौर ने सभी का आभार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें