फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चली सांझी विरासत यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजघाट दिल्ली से देवबंद तक के लिए आरंभ हुई सांझी विरासत यात्रा का बृहस्पतिवार को शाही ईदगाह परिसर पर ईदगाह कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि ऐसी यात्रा वक्त की जरूरत है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी और नफरत की दीवारें गिरेंगी। यह यात्रा शेख उलहिंद हजरत महमूदुल हसन की 97 वीं बरसी के अवसर पर निकाली जा रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. प्रेम सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सभी धर्मों की मूल भावना को ज्यादा से ज्यादा लोगों के सामने रखने का है, जिससे धर्म का असल मकसद लोग पहचान सकें। यह यात्रा खतौली, मुजफ्फरनगर होते हुए देवबंद पहुंचेगी। जीशान खां, फैसल खान क्रिस्टोफर, फैजान आदि ने भी विचार रखे। संयोजक सैय्यद अनस सब्जवारी, डॉ. सिराज अहमद, असलम कुरैशी, आरिस सिद्दीकी, डॉ. कुश कुमार सिंह, सतीश जैन, डॉ. अब्दुल माजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें