शिकायत कंट्रोल रूम में लगी आग
मेरठ। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए दो कंट्रोल रूम एमडीए और कलक्ट्रेट एनआईसी में बनाए गए थे। एमडीए परिसर में बने शिकायत कंट्रोल रूम में सुबह शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया।