शहर जमियत ने की मतदान की अपील
मेरठ। मदरसा दारूल उलूम इस्माईल नगर में निकाय चुनाव को लेकर शहर जमियत उलेमा हिंद की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जमियत के शहर अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने महानगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे नगर निगम के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। संचालन करते हुए शहर महामंत्री मौलाना कारी सलमान कासमी ने कहा कि सभी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी इरशाद कुरैशी, हनीफ मेट्रो, अय्यूब अंसारी, एस खालिद अली मौजूद रहे।