मेरठ। जमना नगर में आयोजित बैठक में मेयर चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों को रोकने के लिए सर्व समाज को संगठित होना पड़ेगा। हमारी भलाई सर्वसमाज के साथ रहकर चलने में है। निर्णय लिया गया कि शहर के विकास में रुचि रखने वाले ईमानदार मेयर प्रत्याशी को ही चुनाव में मजबूती प्रदान की जाए। यासीन, यूनुस, खलील अहमद, हसीन कस्सार, मंजूर अहमद, हनीफ चौधरी, इकबाल, इमरान आदि मौजूद रहे।