फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरमहाविद्यालय दौड़ प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा भामाशाह मैदान पर बृहस्पतिवार को अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध 150 महाविद्यालयों से छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, बागपत, सहारनपुर सहित कई जिलों के महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय कुलपति एनके तनेजा द्वारा किया जाएगा। मेरठ कॉलेज को इस प्रतियोगिता के लिए जिम्मेदारी दी गई है। कॉलेज प्रवक्ता डॉ. योगेश कुमार ने बताया तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि विजेता टीम का आंध्र प्रदेश के गुंटूर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें