नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
बागपत। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र ने शहर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने समाज में फैलती जा रही कुरीतियों को दूर करने और युवाओं के पथभ्रष्ट होने को लेकर होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इसके साथ नाटक के माध्यम बताया यदि युवा प्रधानमंत्री की इस योजना जुड़ते है। इसके अंतर्गत कुशलता प्राप्त करते है तो वे अपने जीवन को सुधार सकते हैं। इस आयोजन में कौशल केंद्र प्रबंधक नीति सिरोही, वेदव्रत आर्य, नवनीत रस्तोगी, बिजेंद्र रावत, पूजा चौहान, मनीष, प्रदीप, दीपक के साथ विद्यार्थी प्रीति, अरुण, राहुल, सलमा, संगीता, दीपा, वैशाली, सपना, अजय, यूनुस का सहयोग रहा।