पदक लेकर लौटे पहलवान का स्वागत किया
बड़ौत (बागपत)। डॉ. प्रताप लोयन के प्रतिष्ठान नई मंडी परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में दो से पांच नवंबर तक चली ऑल इंडिया रेसलिंग में रजत पदक जीत कर लौटे पहलवान मोहित तोमर का डॉ. प्रताप लोयन और बबली तोमर ने स्वागत किया। इस दौरान सुखपाल, दीपक प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, अंकित आदि मौजूद रहे।