एस्ट्रान एकेडमी ने जीता दूसरा मैच
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रही तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एस्ट्रान की टीम ने जीत लिया। श्रीनाथ और एस्ट्रान की टीमों ने एक-एक मैच जीत लिया है। एस्ट्रान एकेडमी ने श्रीनाथ को 5 विकेटों से हराकर सिरीज में वापसी की है। एकेडमी के कोच दीपक सिद्घू ने बताया सिरीज का आखिरी मैच सोमवार को खेला जायेगा। इस दौरान सचिन सिद्घू, मनोज गुप्ता, अखिल, नितिन, राजीव चौधरी, पंकज, कार्तिक मौजूद रहे।