मेरठ। विश्व हृदय दिवस जनपद में सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक केंद्र पर मनाया गया। जिला पुरुष चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके बंसल एवं सीएमओ राजकुमार चौधरी तथा कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरती फौजदार, डॉ. सुनील कौशिक, डॉ. वीपीएस कल्याणी आदि ने कैंप लगाकर हृदय मरीजों को परामर्श के साथ-साथ उपचार किया। हृदय रोगी मरीजों को योगा करने, प्रतिदिन हल्का व्यायाम एवं टहलने व चिकित्सक की सलाह से नियमित रूप दवाइयां लेने व चिंता मुक्त रहने की बात कही। साथ ही हृदय दिवस संबंधित बैनर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सीएमओ डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चिकित्सालयों की सफाई की जाएगी।