थानाभवन। कस्बा थानाभवन में चरथावल मोड़ पर किसान भवन में दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। गन्ना सचिव मुकेश राठी ने बताया कि आगामी चार और पांच अक्तूबर को मेले का आयोजन होगा। मेले में गन्ना रकबा एवं गन्ने की नई किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में गन्ना अधिकारी, गन्ना समिति चेयरमैन व मिल प्रशासन व गन्ना सचिव मौजूद रहेंगे।