मेरठ। ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन ने म्यांमार में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सैयद शौकत अली जैदी ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे जुमे की नमाज के बाद शिया जामा मस्जिद के बाहर लोहिया नगर में शहर के मुसलमानों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। यहां केन्द्र सरकार से मांग की जाएगी कि म्यांमार में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कारगर पहल करे। जिससे उनकी जानमाल की हिफाजत हो सके।