बीएसए कार्यालय पर धरना 28 को
मेरठ। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने सोमवार को लखनऊ के आलमबाग स्थित सिंधी विद्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में मेरठ जनपद के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने बताया कि संघ ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों के हित में मांगे रखी हैं। इसमें पुन: पेंशन लागू करने की योजना और प्रदेश अशासकीय विद्यालयों को अनुदान पर लेने सहित र्कई मुख्य मांगे शामिल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने सहायता प्राप्त जूनियर स्कूलों में किताबों के वितरण न होने पर दुख प्रकट किया। मांगो को लेकर संघ ने 28 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया है।