फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से आने जाने वाली ट्रेन रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से आने जाने वाली ट्रेन रही लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार से आने व जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस और पैैसेंजर ट्रेनें घंटों लेट रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अजमेर से दिल्ली वाया शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का सुबह 6.20 बजे है। यह ट्रेन शामली स्टेशन पर एक घंटे लेट पहुंची। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन का यहां पहुंचने का समय सुबह साढ़े सात बजे का है, यह पैसेंजर ट्रेन शामली स्टेशन पर आठ बजे के बाद पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन का शामली स्टेशन पर पहुंचने का समय बारह बजे दोपहर का है। यह ट्रेन दोपहर दो बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें