फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों पर चुनाव की खुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कर्मचारी संघ चुनाव में नामांकन किए
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम में कर्मचारी संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। कर्मचारी नेताओं के तीन पैनल मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने सभी का नामांकन दाखिल कराया। जिसमें एक पैनल से नवल सिंह ने अध्यक्ष, सुबोध कुमार कोषाध्यक्ष, प्रदीप जोशी महामंत्री, शाहिद उपाध्यक्ष, नरेश कुमार उपाध्यक्ष, नसीम अख्तर, सुनील कुमार ने संयुक्त मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल किया। दूसरे पैनल से श्रीपाल ने अध्यक्ष, आशीष कुमार और मदनपाल ने उपाध्यक्ष, आलोक शर्मा ने महामंत्री, प्रमोद कुमार सैनी और दुष्यंत कुमार ने संयुक्त मंत्री, अयूब ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वहीं तीसरे पैनल से अनीस अहमद ने अध्यक्ष, रवि कुमार बाबरा, संजीव कुमार गुप्ता ने उपाध्यक्ष, हरवीर सिंह ने महामंत्री, राजकुमार, शम्स आरिफ ने संयुक्त मंत्री और रविकांत शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वहीं शनिवार को हुए नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें