मेरठ। स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू ने भी डंक मारना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से डेंगू के भी एक मरीज की पुष्टि हुई है। अगस्त माह में डेंगू का यह पांचवां मरीज है। मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि पीड़ित भारती चौहान (18) निवासी कंकरखेड़ा की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।