फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन में टॉवर रूम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जैदी फार्म में हैरी जॉन पब्लिक स्कूल की छत पर एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हैै। कांवड़ यात्रा के चलते स्कू ल की छुट्टी चल रही है। बुधवार दोपहर टावर से सटे कमरे में धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। एसओ नौचंदी और एफएसओ पुलिस लाइन दमकल की दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। आग से टावर की बैट्री, कागजात, इन्वट्रर, जनरेटर और अन्य सामान राख हो गया। एसओ का कहना है कि आग का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें