मेरठ। मदरसा दारूल उलूम इस्माइल नगर में मंगलवार को आयोजित शिविर में लखनऊ से आईं आलिमा निगहत प्रवीन खान ने करीब 70 महिला यात्रियों को हज करने का तरीका विस्तार से बताया। कहा कि शरीयत के मुताबिक बताए रास्ते पर ही चलें। हज के दौरान हज के तमाम अरकानों पर पूरी तरह से अमल करना जरूरी है। बुधवार को भी इसी मदरसे में शहरी क्षेत्र की महिला हज यात्रियों को हज के अरकान बताए जाएंगे। शिविर की व्यवस्था में जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन, मौलाना कारी सलमान कासमी, हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी हनीफ आदि का सहयोग रहा।