मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वच्छता विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें चौथी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। डॉ. मनीषा बंसल ने छात्रों को सफाई का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर में पसीने के कारण कई कीटाणु पनपते हैं। दांतों की सफाई के तरीके के अलावा डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव की भी जानकारी दी। प्रिंसिपल सविता चड्डा ने छात्रों से कहा कि वे शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें ताकि भविष्य में उनका स्वास्थ्य सही रहे।