मेरठ। डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति की ओर से रविवार को आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 12 वीं कक्षा 60 फीसदी से ज्यादा नंबरों से उत्तीर्ण की है। यह जानकारी समिति संरक्षक बख्तावर सिंह ने दी। बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं में श्रुति गौड़, अमन वर्मा, प्रथम दास, पार्थ दास और सिमरन समेत 25 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जयपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, वीपी सिंह, जीएस गौतम, सुंदरपाल सिंह, विनय कुमार, अनिल दास, आदि मौजूद रहे।