मेरठ। एक दिन यात्रियों को राहत देने के बाद संगम एक्सप्रेस बुधवार को फिर से छह घंटे देरी से पहुंची। विंटर सीजन से लेट पहुंच रही संगम समय की पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। इस ट्रेन को राइट टाइम करने के लिए चार बार रद किया जा चुका है। इस महीने यह ट्रेन सिर्फ दो बार राइट टाइम पहुंची है। मंगलवार को डेढ़ घंटा देरी से पहुंचकर यात्रियों को राहत दी थी। लेकिन बुधवार को यह ट्रेन फिर से निर्धारित आगमन समय से छह घंटा देरी से पहुंची। नौचंदी लगातार यात्रियों को राहत दे रही है। यह ट्रेन मात्र एक घंटा देरी से पहुंची। आनंद विहार टर्मिनल से आने वाली मेमू लगातार पांच दिन रद रहने के बाद बुधवार को साढ़े तीन घंटे लेट पहुंची।