मेरठ। पैरा खेलो इंडिया खेलों का आयोजन 20 से 27 मार्च तक दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ के 12 पैरा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनमें पावर लिफ्टिंग में जैनब, शायरा और सुमित अपना दमखम दिखाएंगे। एथलेटिक्स में एफ-56 भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में फातिमा, गोला फेंक व भाला फेंक में एफ 46 में रिया, टी-44 में 100 मीटर दौड़ में रीतिका, टी-47 में 100 मीटर में अनुराधा, एफ-35 श्रेणी शॉटपुट में दीपिका, टी-35 में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रवि कुमार, एफ-53 श्रेणी में डिस्कस और भाला फेंक में आयुष कुमार, शॉटपुट में प्रियांश और एफ-55 में शॉटपुट और भाला फेंक में अनमोल प्रतिभाग करेंगे। रिया के कोच गौरव त्यागी भी आज खेलों में अपने खिलाड़ियों के साथ पहुंचेंगे। उन्हें मेरठ के सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। संवाद