फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में 12 और सकौती में 15 नामांकन पत्र वैध मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सहकारी साधन समिति दौराला व सिवाया में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में वैध पाए गए फार्मों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। चार अगस्त को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया की जाएगी। सिवाया समिति पर 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। चुनाव अधिकारी अरविंद ने बताया कि सिवाया और भराला में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने तय हैं। वहीं, दौराला समिति के चुनाव अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि समिति पर 25 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। फार्मों की जांच में 12 पत्र वैध पाए गए। चार अगस्त को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि किन गांवों में चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें