आग से 12 बीघा गन्ने की फसल जलीं
रोहटा। थाना क्षेत्र के दो गांवों में रविवार रात खेतों में आग लगने से दो किसानों की 10 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है। गांव चिंदौडी खास निवासी किसान महावीरी पत्नी जयसिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात उसके गन्ने के खेत में किसी ने आग लगा दी। जिससे किसान की आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसी गांव रसूलपुर जाहिद में भी किसान रमन सिंह पुत्र ओमवीर सिंह के ईख के खेत में अचानक आग लगने से दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में गन्ना जलाने के लिए कोई गिरोह सक्रिय है, जिसने दो दिन पूर्व गांव कल्याणपुर में भी चार किसानों की लगभग 20 बीघा गन्ने की फसल को जला दिया था।