शिविर में रोगी के नेत्रों की जांच करता चिकित्सक। (स्त्रोत आयोजक) बहसूमा।
बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में सोमवार को कल्याणम करोति मेरठ एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में 117 रोगियों ने पंजीकरण कराया। डॉ. रिजवान ने बताया कि 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर ऑपरेशन के लिए कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल मेरठ में एंबुलेंस द्वारा भिजवाया गया। रात में ऑपरेशन के बाद मंगलवार को रामराज वापस छोड़ा जाएगा। डॉ. संजय कुमार ने 18 मरीजों को चश्मे का नंबर दिया। इस मौके पर समाजसेवी अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, केपी धीमान, डॉ. श्रीपाल कोहली, अजय अग्रवाल, विपिन मनचंदा, तिलकराज अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।