शिक्षकों की समस्या जानने के लिए संपर्क किया
मवाना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्या जानने के लिए संपर्क किया।
जिलाध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्या को एकत्र जानने के लिए बुधवार को उन्होंने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के साथ बना, मसूरी, निलौहा, सनौता, फलावदा, बहसूमा, हस्तिनापुर, गणेशपुर आदि विद्यालयों के शिक्षकों से जनसंपर्क किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि मृतक आश्रित की नियुक्ति नहीं होना, एरियर पास न होना, प्रधानाचार्य द्वारा बेवजह वेतन काटना, घर पर बेगार कराने का दबाव बनाना, ड्यूटी समय से अधिक काम करने को लेकर शिक्षकों का मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों से प्राप्त सभी समस्याओं के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा। यदि ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यहां रामकुमार, ऋषिपाल, नीरज पंवार, कुलदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, सौरभ, गौरव, गजेंद्र, दिनेश कुमार, विनेश कुमार, अशोक कुमार, मदनपाल आदि मौजूद रहे।