फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले दोनों भाइयों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले दोनों भाईयों को जेल भेजा
विज्ञापन

बहसूमा। पुलिस पर हमला करने वाले दोनो सगे भाइयों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। क्षेत्र के अकबरपुर सादात गंाव में शनिवार को दो बीघा जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में पिता इब्राहिम द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस पर ही आरोपी दो भाई गफ्फार व जब्बार ने पुलिस कर्मियों पर ही फावड़े से हमला बोल दिया था। हमले में उन्होंने किसी तरह जान बचाई। पुलिस की माने तो आरोपियों ने कई स्थानों पर उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। किसी तरह पीड़ित पिता इब्राहिम को लेकर थाने पहुंची। इस बीच आरोपी पक्ष गफ्फार व जब्बार भी थाने पहुंच गए। पुलिसकर्मी खजान सिंह तोमर ने दोनों भाईयों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की नियत से हमला करना, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उक्त दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी गफ्फार की पुत्री रूबीना अंतर्राष्ट्रीय शूटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें