फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 हजार उपभोक्ताओं ने लिया सरचार्ज माफी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
19 हजार उपभोक्ताओं ने लिया सरचार्ज माफी का लाभ
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ जोन के 19 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सरचार्ज समाधान योजना का लाभ प्राप्त किया है। यह जानकारी मुख्य अभियंता एसबी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को इस योजना का आखिरी दिन था। जिन उपभोक्ताओं ने योजना में 25 मार्च तक पंजीकरण कराया था, उन लोगों को 31 मार्च तक शेष बकाया जमा कराना था। छुट्टी के दिन भी सभी कैश काउंटर शाम सात बजे तक खोले गए। जोन में 19144 उपभोक्ताओं ने 32 करोड़ 50 लाख बकाया बिल जमा कर सरचार्ज की शत-प्रतिशत छूट प्राप्त की। कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि अंतिम दिन बैंक आदि बंद होने के कारण बकाया जमा करने की तिथि चार अप्रैल तक कर दी गई है। वहीं जन सुविधा केंद्रों के प्रति उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (वीएलई) को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। ताकि गांवों से राजस्व को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें