होर्डिंग और बैनरोें पर चला पुलिस का डंडा
मेरठ। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होत ही पुलिस का दूसरे दिन भी शहर और देहात में होर्डिंग्स व बैनरों पर डंडा चला। पुलिस ने घंटाघर और अन्य स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग्स उतारे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह के साथ सोमवार को गढ़ रोड, हापुड़ रोड और घंटाघर पर अभियान चलाया। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स उतार दिए। वहीं एएसपी कैंट रामअर्ज और एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने दिल्ली रोड और कैंट क्षेत्र में होर्डिंग्स उतारे। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि देहात में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग उतारे।