पोलियो जागरूकता रैली निकाली
सरधना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों को शामिल किया गया। बच्चों ने स्लोगन व नारों के माध्यम से लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। रैली तहसील रोड से आरंभ होकर कुम्हारान, ऊंचापुर, बुद्ध बाजार, घोसियान, कालंद रोड होते हुए सीएचसी परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान रेनू सैनी, सुल्ताना व आबिद सलमानी आदि मौजूद रहे।