सराय में शूटर आरिफ का स्वागत किया
अमीनगर सराय (बागपत)। सराय राइफल क्लब के शूटर आरिफ मलिक ने 28 फरवरी से तीन मार्च तक बड़ौत में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में यूथ वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की। सोमवार को एकेडमी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। मुकुल, जुबैर अहमद, शगुन, सोनिया, इरफान, फौजिया मलिक, महताब, अन्ना, फरमान मौजूद रहे।