रोजगार मेले में नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिले
- आटीआई में रोजगार मेले मे 366 को मिली नौकरी
मेरठ। सोमवार को साकेत स्थित आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में उप्र कौशल विकास मिशन व आटीआई से प्रशिक्षित 1009 युवाओं ने हिस्सा लिया। आईटीआई से प्रशिक्षित 709 युवाओं में से 262 को नियुक्ति पत्र दिया। जबकि उप्र कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित 300 युवाओं में 104 को नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार मेले में 11 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। मेले का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। साक्षात्कार के बाद मीडिया संपर्क प्रमुख पश्चिम क्षेत्र आलोक सिसौदिया, संयुक्त निदेशक सुशील कुमार व प्रधानाचार्य पीपी अत्री द्वारा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कौशल विकास मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जिसमें युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, बनी सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मोहित कुमार, हुसैन अहमद, मीनू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।