सीसीएसयू में क्लाउड आटोमेशन पर व्याख्यान
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में छात्रों को क्लाउड आटोमेशन की जानकारी दी गई। बृहस्पति भवन में एमसीए व बीटेक के छात्रों के लिए कार्यशाला हुई। डिमिस्टिफाइंग क्लाउड, डेवोपस एवं एजाइल विषय पर व्याख्यान हुआ। इसमें आईबीएम पुणे से आए विशेषज्ञों ने छात्रों को क्लाउड आटोमेशन के बारे में बताया। विकास दुबलिश ने क्लाउड का महत्व, आईटी की चुनौतियों का क्लाउड द्वारा निराकरण, प्रोजेक्ट की विफलताओं के कारण की जानकारियां दी। शुभारंभ संस्थान की निदेशक व एचओडी डॉ. जयमाला व उपनिदेशक ने किया। संचालन डॉ. वंदना व निधि भाटिया ने किया। लक्ष्मी शंकर, डॉ. विकास, शशि गौरव, सविता, राशि ने सहयोग दिया।