छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के आदर्श नंगला स्थित सीएचएस इंटर कॉलेज में प्रो. कबड्डी लीग के यूपी योद्धा टीम के खिलाड़ी सचिन तोमर और रूपेश तोमर का लोगों ने स्वागत किया गया। सचिन तोमर ने इसी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है, जो वर्तमान में आर्मी में सेवारत है। उनकी पोस्टिंग नासिक महाराष्ट्र में है। संस्थापक सुखपाल सिंह, उमेश मान, रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य राहुल मान, सुदेश मान, प्रदीप सरोहा उपस्थित रहे।