सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार दोपहर करनावल निवासी आशु मिस्त्री बाइक से सरधना से घर लौट रहा था। भूनी चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। घायल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।