बागपत। सरूरपुर कलां गांव में किसान सेवा समिति पर कृषकों को यूरिया नहीं मिल रहा है। जिस कारण फसलों की सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों में निरंतर रोष बढ़ रहा है। यूरिया न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सुभाष नैन, नरेश, विनोद, अमित, राजपाल, राजेंद्र, कोमिल, संजीव मौजूद रहे।