फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यात्म ज्ञान से जीव का कल्याण संभव- साध्वी दर्शनी बाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आध्यात्म ज्ञान से जीवन कल्याण संभव: साध्वी दर्शनी बाई
विज्ञापन

मेरठ। भक्तों में सबसे कम आयु में भक्ति करते ध्रुव ने जो मिसाल प्रस्तुत की वह अतुलनीय है, यह इतिहास के पन्नों में सदैव अमर हो गया। अध्यात्म ज्ञान से जीव का कल्याण संभव है। यह सुनकर माता देवहूती ने कपिल भगवान से उस आत्म ज्ञान को जानने की इच्छा व्यक्ति की। यह वचन मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में वेस्ट एंड रोड मानव धर्म मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी दर्शनी बाई ने कही। कथा में यजमान राकेश व सुनीता देवी रहीं। सहयोगी साध्वी धनिष्ठा बाई, सरिता, भजन गायक व कलाकारों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दिल्ली से पधारे भजन गायक अमर रंगीला, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, रवि टिकेकर, नेपाल से आई भजन गायिका सरगम गायत्री ने भजन बिना चैन ना आये राम, सांचा तेरा नाम, तू ही बनाए बिगड़े काम, अब जान ले आत्म ज्ञान आदि भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन धुरंधर चौहान ने किया। शाखा प्रधान देवेंद्र सिंह, राजेश गोयल, लटूर चौहान, सतेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, भंवर सिंह, दिनेश, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें