कवि गोपाल दास के निधन पर शोक सभा
मेरठ। अखिल भारतीय कौमी एकता एवं सद्भावना समिति की बैठक अध्यक्ष काजी जैनुर राशिद्दीन के आवास गुजरीबाजार में हुई। जिसमें प्रसिद्घ कवि एवं पद्म भूषण गोपाल दास नीरज के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि गोपाल दास एक अच्छे कवि के साथ अच्छे इंसान भी थे मेरठ से उनका खास लगाव रहा। बैठक में हाजी इमरान सिद्दीकी, मौलाना कारी सलमान कासमी, हाजी इरशाद, अशोक शर्मा आदि ने गोपाल दास नीरज के निधन पर शोक व्यक्त किया।