सपा छोड़ अपना दल एस में शामिल हुए
मेरठ। सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में रविवार को अपना दल एस की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में ठा. हरिसिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर अपना दल एस में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। इंद्रपाल मलिक, गौरव पटेल, वीरेंद्र चौधरी, नीरज भारद्वाज, मुरारीलाल पटेल, दीपक अग्रवाल, अलका पटेल, शुऐब आलम जुबैरी, नरेश कश्यप, ओमप्रकाश राणा, लोकेश, सुशील, मनोज यादव, आजम हुसैन, अरविंद कुमार, विनोद गौतम आदि रहे।