मेरठ। एक माह से लापता युवक के परिजनों की मदद के बजाय पुलिस उन्हें थाने के चक्कर कटा रही है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की है। बागपत रोड शिवहरी मंदिर कॉलोनी निवासी पूर्व सूबेदार ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा अनुज देव 17 मई से लापता है। टीपीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने गुमशुदा की सूचना की फाइल डीसीआरबी भेज दी है। परंतु वहां पता करने पर फाइल नहीं पहुंची। कई बार वह पता करने के लिए थाने गए। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।