मेरठ। मिशिका एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के दिशा निर्देशन में तैयार किए गए ट्रैफिक पार्क और रोड सेफ्टी ऑडिटोरियम का बृहस्पतिवार आज प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शुभारंभ करेंगे। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी और सोसायटी के अध्यक्ष अमित नागर के अनुसार यहां आने वाले लोग जान सकते हैं कि सड़क पर सुरक्षित कैसे चलें।