फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी समाज ने खेला क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहुल की टीम ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन

मेरठ। महेश नवमीं के अवसर पर माहेश्वरी मित्र मंडल परिवार के सदस्यों ने क्रिकेट मैच का आनंद लिया। शनिवार को माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से मैच का आयोजन जिमखाना मैदान में हुआ। सीनियर वर्ग का पहला मैच जीआईसी ग्राउंड पर हुआ। आदित्य व मेहुल टीम के बीच खेले गए मैच में मेहुल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य की टीम 128 रन पर ढेर हो गई। दूसरा सीनियर वर्ग का मैच रोहित वर्सेस रितिक के बीच खेला गया। रोहित की टीम 16 ओवर में 122 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी रितिक की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर विजेता बने। आज रविवार को मेहुल व रितिक की टीम में फाइनल मुकाबला होगा।

खास बातें:
- माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन
- मेहुल, रितिक की टीम में फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें