17वां पंजाबी रिश्ते-नाते परिचय सम्मेलन आज
मेरठ। पंजाबी बिरादरी सभा ट्रस्ट द्वारा गढ़ रोड स्थित राजा- रानी मंडप में 17वां पंजाबी रिश्ते- नाते परिचय सम्मेलन का आयोजन आज (रविवार) को होगा। महामंत्री पवन सोंधी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। अभी तक 300 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। गरीब परिवार जिनकी बेटियों का विवाह आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा है। पंजाबी बिरादरी विवाह में मदद करेगी। इस सम्मेलन में संस्थापक अनिल धूपड़, चेयरमैन नरेश परूथी, वाइस चेयरमैन सतीश महाजन, अध्यक्ष संदीप आनंद, महामंत्री पवन सोंधी, कोषाध्यक्ष बनारसी दास खन्ना, संरक्षक सुरेश छाबड़ा, सुरेश, कर्नल धर्मवीर कुंद्रा, जिंप सदस्य विक्की तनेजा, हरिमोहन सिंह, जितेंद पाहवा, सोनू पुरी, राकेश पाहवा, सचिन वाधवा, पवन कपूर, ऋषभ आनंद, मित्रांश धूपड़ आदि का सहयोग है।