फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी मरीजों का उपचार
विज्ञापन

मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओरसे 30 मई (बुधवार) को रेलवे रोड चौराहा स्थित कनोहर लाल कृष्ण सहाय (केके) इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक लगेगा। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय केअंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े 11 विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इसकेअलावा होम्योपैथिक चिकित्सक भी रहेंगे। साथ ही निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 9897551109 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह चिकित्सक रहेंगे मौजूद
डॉ. वीके बिंद्रा वरिष्ठ फिजिशियन
डॉ. वीरोत्तम तोमर सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ
डॉ. रवि राणा मनोचिकित्सक
डॉ. विनोद कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. रजत कुमार ईएनटी विशेषज्ञ
डॉ. नीरज कुमार दंत रोग विशेषज्ञ
डॉ. प्रीति गुप्ता महिला चिकित्साधिकारी
डॉ. राघव कुमार फिजिशियन
डॉ. अमित सिवाच दंत चिकित्सक
डॉ. वीपी शर्मा फिजिशियन
डॉ. रजनीश भारद्वाज होम्योपैथिक चिकित्सक
शकील अहमद, मंजू सचान फार्मासिस्ट


खास बातें:
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर 30 को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें