फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर कनेक्शन चेक करेंगी चेकिंग टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल ने ज्यादा बिजली चोरी होने वाले इलाकों में घर-घर जाकर कनेक्शन चेक करने का रोडमैप तैयार किया है। चेकिंग टीम ऐसे इलाकों में मॉस रेड डालेगी। यह जानकारी कंपनी के एमडी आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक मई से आठ मई तक शहरी क्षेत्र के प्रत्येक विद्युत वितरण खंड के उन सब स्टेशन एरिया में चलाया जाएगा जहां सर्वाधिक चोरी की जा रही है। चेकिंग अभियान टीम इन इलाकों में घर-घर जाकर कनेक्शन चेक करेगी। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभियान के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें